रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाई
मुम्बई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए जनवरी से जारी कड़ी मौद्रिक नीति बरकरार रखते हुए गुरुवार को रेपो दर और रिवर्स रेपो दरों में वृद्धि कर दी।
बैंक ने रेपो दर में 25 आधार बिंदुओं की वृद्धि करके इसे छह फीसदी और और रिवर्स रेपो दर में 50 आधार बिंदुओं की वृद्धि करके इस पांच फीसदी कर दिया है।
गत 27 जुलाई को पेश तिमाही मौद्रिक समीक्षा के वक्त आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने करीब हर डेढ़ माह पर एक और समीक्षा की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications