भारत और कंबोडिया के बीच हुए 2 समझौते
नॉम पेन्ह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन की मौजूदगी में इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। क्षमता निर्माण के लिए भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक और कंबोडिया के राष्ट्रीय लेखा प्राधिकरण के बीच एक सहमति पत्र पर भी दस्तखत हुए हैं।
भारत और कंबोडिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने के साथ ही दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों ने नई ऊंचाईयां छू ली हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने कंबोडियाई नरेश नोरोडोम सिहामोनी, सीनेट के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री से बातचीत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications