चीन से भारत तक की कार रैली अगले साल
ढाका। चार देशों की साझेदारी में अगले साल होने वाली कार रैली चीन के कुनमींग में शुरू होगी और भारत के कोलकाता में संपन्न होगी। इस क्षेत्र में संचार व संपर्क व्यवस्था को बढ़ावा देने के मकसद से यह आयोजन किया जा रहा है।
समाचार एजेंसी यूएनबी के अनुसार बांग्लादेश के संचार मंत्री सैयद अब्दुल हुसैन ने मंगलवार को कहा कि कार रैली को लेकर रास्ते को अंतिम रूप दे दिया गया है। रैली देश की राजधानी ढाका और सिल्हट से होकर गुजरेगी और भारत के कोलकाता शहर में संपन्न होगी।
चीन में यून्नान प्रांत के विकास एवं सुधार आयोग के महानिदेशक मी डांगशेंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुसैन ने यह बात कही। बैठक के दौरान वक्ताओं ने क्षेत्रीय संचार व्यवस्था खासकर बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते होते हुए चीन तक रेल और सड़क मार्ग के विकास पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications