हत्या के 200 मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी 'प्रेंसा लैटिना' के अनुसार स्पेन के आतंरिक मंत्रालय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान 36 साल के हेनरी नार्बटरे वल्देज मैरिन और 44 वर्षीय मौरिसियो अल्र्बटरे गोंजालेज सेपुलवेद के रूप में की गई है। दोनों कोलंबिया में सबसे खतरनाक अपराधी माने जाते हैं।
कोलंबिया में अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए दोनों स्पेन चले आए थे। उन्हें वालेंसिया में गिरफ्तार किया गया।
कोलंबिया में मैरिन और सेपुलवेद कथित रूप से मादक पदार्थ कारोबारियों के लिए धन वसूलने का काम करते थे। दोनों नशीले पदार्थो की तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामलों में वांछित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications