जम्मू में विरोध प्रदर्शन, 4 मरे, 20 घायल (लीड-1)
भीड़ ने सरकारी इमारतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने थाने को निशाना बनाया। रपटों में कहा गया है कि मौतों की वजह से आसपास के इलाकों में और भी प्रदर्शन शुरू हो गए।
मेंधर में हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन को अर्ध सैनिक बलों का सहारा लेना पड़ा। कुछ घायलों को राजौरी और जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मेंधर में हुई मौतों के बारे में परस्पर विरोधी तथ्य आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनकी मौत पुलिस द्वारा हवा में गोलियां चलाने से मची भगदड़ में हुई।
प्रदर्शनकारी अमेरिका में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए कुरान के अनादर का विरोध कर रहे थे। वे जब एक ईसाई मिशनरी स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
पुन्छ में भी मंगलवार को प्रदर्शन हुए थे। बुधवार को यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
इसी तरह के प्रदर्शन कश्मीर घाटी में भी हुए। अमेरिका में कुरान के अनादर की कथित रपट के बाद घाटी में हुए विरोध प्रदर्शनों में 18 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications