पहली बर्फबारी से मनाली में बिखरी खूबसूरती
मनाली। हिमाचल प्रदेश के इस बेहद खूबसूरत शहर में मौसम का पहला हिमपात शुरू हो गया है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ हिमपात शुरू हुआ है। लाहौल एवं स्पिति, चांबा, किन्नूर और कुल्लू जिलों में हल्के हिमपात के साथ ही पहाड़ी इलाके हिमाचल में ठंड का मौसम शुरु हो गया।
मौसम के जानकारों का कहना है 9,500 फीट या इससे अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मनाली से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहतांग दर्रा 13,050 फीट की ऊंचाई पर है और वहां बर्फ की तीन इंच मोटी तह जमा हो गई है।
इस बीच बारिश और ताजा बर्फबारी के कारण राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान गिर गया है। मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, लाहौल एवं स्पिति जिले के जिला मुख्यालय कीलांग में 8.4 और किन्नूर जिले के काल्पा गांव में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।













Click it and Unblock the Notifications