साल 2014 में दुनिया के सबसे अमीर आदमी होंगे मुकेश अंबानी
मुकेश हूबहू अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। हालांकि मुकेश के आगे बढ़ने का सफर उनके पिता के संघर्ष जितना मुश्किल तो नहीं है लेकिन उनकी लगन और मेहनत हर मायने में अपने पिता के रिकार्ड को तोड़ देना चाहती है। फोर्ब्स पत्रिका में छपे एक लेख के मुताबिक अगले 4 सालों में यानी साल 2014 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 62 अरब डालर की शुद्ध संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन जाएंगे।
अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार उनकी पत्रिका में, दो हेडलाइनें अगले दशक में अपनी झलक दिखाएंगी-"भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी 62 अरब डालर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स के धनियों की सूची में शीर्ष पर। और दूसरा, पूर्व नंबर एक धनी कार्लोस स्लिम मेक्सिको के राजनीतिक, वित्तीय संकट से बुरी तरह पीड़ित।"
फोर्ब्स ने कहा है, "एक अनुमान यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी, जिनके पास फिलहाल 29 अरब डॉलर की संपत्ति है, वर्ष 2014 में मेक्सिको के व्यापारी व दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति कार्लोस स्लिम को पछाड़ कर फोर्ब्स के धनियों की सूची में शीर्ष पर होंगे।" फिलहाल, अंबानी दुनिया के अरबपतियों की फोर्ब्स की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
फोर्ब्स ने यह भी अनुमान व्यक्त किया है कि अमेरिका में रोजगार की स्थिति 2018 में सुधरेगी, क्योंकि बेरोजगारी सात प्रतिशत के नीचे चली जाएगी और मंदी का दौर समाप्त हो जाएगा। फोर्ब्स ने कहा है कि भारत और ब्राजील में अपने सफल विस्तार के साथ वालमार्ट 2020 तक दुनिया भर में 50 लाख लोगों को नौकरियां देगा और उसकी बिक्री एक खरब डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications