महंगा पड़ा 'ऑनलाइन गेम' के चस्का

बच्चे जहां घर के खाने को तरस गए तो वहीं कुत्तों ने भूख से तड़पकर दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं उन कुत्तों के शव घर में दो महीने तक सड़ते रहे।

'द सन' में सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार इस घटना के बाद न्यायाधीश ने महिला के इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। उसे बिना वेतन 75 घंटे काम करने को कहा गया है। साथ ही उसके पालतु जानवर पालने पर भी रोक लगा दी गई है।

न्यायालय में बताया गया कि 33 साल की महिला कम्प्यूटर पर 'स्माल वर्ल्ड' खेल की आदी हो गई थी। महिला पर इस खेल का ऐसा नशा चढ़ा कि वह छह महीने से लगातार रात में सिर्फ दो घंटे के लिए सोती थी।

इस दौरान उसके नौ, 10 और 13 साल के तीनों बच्चों ने घर में पका खाना न मिलने पर पेय पदार्थो को पीकर अपनी भूख मिटाई। वहीं जब दोंनों कुत्तों को खाना न मिला तो उन्होंने दम तोड़ दिया। कमरे में कुत्तों की लाशे दो महीने तक सड़ती रहीं। इस घटना की जानकारी पुलिस को महिला के पड़ोसी ने दी।

मौके पर पहुंची पुलिस घर की हालत देखकर दंग रह गई। घर के फर्श पर चारों तरफ बिखरे भोजन से बदबू और कुत्तों की लाशों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।

सरकारी वकील दीपक कपूर ने बताया, "महिला शुरुआत में केवल एक घंटे 'स्माल वर्ल्ड' खेला करती थी, लेकिन बाद में उसको बुरी तरह इसका चस्का लग गया। उसने खेल के आगे किसी चीज की परवाह नहीं की। समय बचाने के लिए उसने बाजार से खाना खरीदा और बच्चों को नूडल्स, सैंडविच, चिप्स के सहारे जिंदा रखा।"

इंशो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+