पंजाब के मलेरकोटला में कर्फ्यू
चण्डीगढ़ से करीब 150 किलोमीटर दूर मलेरकोटला में मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक तनाव कम नहीं होगा, कर्फ्यू जारी रहेगा।
हिंसा रविवार देर रात यह अफवाह फैलने पर भड़की कि अमेरिका के मिशिगन में कुरान की प्रति जलाई गई है। आनन-फानन में ही भीड़ जमा हो गई और अमेरिकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के इकलौते गिरजाघर की ओर बढ़ गई। पुलिस के दखल देने से पहले ही भीड़ ने गिरजाघर के फर्नीचर फूंक डाले।
रातभर हालात तनावपूर्ण बने रहे और वहां पंजाब पुलिस के अतिरिक्त कर्मी बुलाए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में हाल ही फ्लोरिडा के एक पादरी द्वारा दी गई कुरान जलाने की धमकी के बाद इस पवित्र ग्रंथ के बारे में यह अफवाह फैली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications