यूपी पुलिस को मिला नवविवाहिता का जला हुआ शव
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके कमरे से उसका शव बरामद कर लिया है।
कुशीनगर पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जितेन्द्र मद्घेशिया के घर से उसकी पत्नी का शव जली हुई अवस्था में बरामद किया गया। इस बारे में पुलिस को सूचना नवविवाहिता के पिता ने दी थी। विवाहिता की शुक्रवार रात को जलकर मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताविक दुघनाथ ने अपनी पुत्री पूनम की शादी वर्ष 2003 में सिकटा निवासी जितेन्द्र मद्घेशिया से की थी जो आज-कल विदेश में है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।













Click it and Unblock the Notifications