सोने की कीमत 22000 रुपये प्रति 10 ग्राम के होगी पार
नई दिल्ली। यूरोप और अमेरिका की अर्थव्यवस्था में जारी अनिश्चितता के कारण निवेशक बहुमूल्य धातु सोने की खरीज पर जोर दे सकते हैं और ऐसे में वर्ष के अंत तक देश में सोने की कीमत 22 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार सकती है। औद्योगिक संगठन एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक आने वाले त्योहारी मौसम में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 21 हजार रुपये रहने की संभावना है।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि पूंजी बाजार में सुधार के शुरू होने तक सोने की कीमत में वृद्धि जारी रहेगी। म्यूचुअल फंस सहित पूंजी बाजार के बड़े खिलाड़ी नकदी संतुलन बनाए हुए हैं और पूंजी बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए बहुमूल्य धातु में निवेश कर रहे हैं। सोने की उच्च कीमतों के कारण देश में आभूषण के कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। वैसे भी यह उद्योग मांग की कमी के कारण प्रभावित हुआ है।
एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में जब तक स्थिरिता नहीं आ जाती तब निवेशक कमोडिटी विशेषकर सोने में निवेश करना जारी रखेंगे जिस कारण सोने और चांदी की कीमत रिकार्ड ऊंचाई पर जा सकती है। सर्वेक्षण में कहा गया है, "आने वाले समय में भी ऐसी स्थिति बने रखने की संभावना है। इससे सोने की कीमत में आगे और वृद्धि हो सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications