सीसीएस की सोमवार को बैठक
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "अभी तक सीसीएस की बैठक के बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन यदि यह आयोजित हुई, तो शाम को आयोजित होगी।"
रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि सीसीएस की बैठक सोमवार को होगी।
सीसीएस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री पी.चिदंबरम, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और रक्षा मंत्री एंटनी शामिल हैं।
घाटी में 11 जून से शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद से सोमवार को सीसीएस की कश्मीर पर तीसरी बैठक होगी।
एंटनी ने कश्मीर हिंसा से निपटने को लेकर कैबिनेट में मतभेद से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications