असम में सामाजिक कार्यकर्ता बोर्दोलोई एजीपी में शामिल
बोर्दोलोई ने कहा, "मैंने एजीपी में शामिल होने का फैसला किया है। मेरा हमेशा क्षेत्र की आकांक्षाओं में विश्वास रहा है।"
उन्होंने कहा, "मैंने असम के लोगों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी में शामिल हुआ हूं।"
गौरतलब है कि बोर्दोलोई मानब अधिकार संग्राम समिति (मास) के नेता और 'पीपल्स कंसल्टेटिव कमेटी'(पीसीजी) के सदस्य हैं।
बोर्दोलोई प्रतिबंधित संगठन 'यूनाइटेड लिबरेशन फंट्र ऑफ असोम' (उल्फा) के साथ बातचीत करने के लिए मध्यस्त भी चुने जा चुके हैं। उनको कई बार आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है।
बोर्दोलोई को उल्फा प्रमुख अरबिंद राजखोवा का नजदीकी माना जाता है। वह करीब 200 समर्थकों सहित एजीपी के अध्यक्ष मोहन पतोवरी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications