जोसफ के खिलाफ 155 चर्च में पढ़ा गया सर्कुलर

कोठामानागलम के सायरो मालाबार कैथोलिक चर्च के पादरी ने जोसफ की कालेज से बर्खास्तगी को सही ठहराया। थोडुपुझा स्थित न्यू मैन कालेज इसी चर्च द्वारा संचालित है।

चर्च का कहना है कि जोसफ ने प्रश्नपत्र में जानबूझ कर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, इसलिए वह माफी मांगें। दूसरी ओर, जोसफ का कहना है कि उन्होंने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया, इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। जिन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है, उनसे वह पहले ही माफी मांग चुके हैं।

दाहिना हाथ काटे जाने की घटना के बाद जोसफ एक महीने तक कोच्चि के अस्पताल में रहे थे और उस दौरान डाक्टरों ने उनका हाथ जोड़ दिया था। इन दिनों मुत्तापुझा में स्वास्थ्य लाभ ले रहे जोसफ ने कहा कि चर्च उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा है। मैंने जो किया उसके लिए पहले ही माफी मांग चुका हूं अब चर्च चाहता है कि मैं उससे भी माफी मांगू।

जोसफ ने कहा कि जब मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया तो माफी क्यों मांगूंगा।

राज्य शिक्षा मंत्री एम.के.बेबी ने जोसफ की बर्खास्तगी की आलोचना की थी।

उल्लेखनीय है कि अतिवादी मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जुलाई में प्राध्यापक जोसफ का हाथ काट दिया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि बीकॉम द्वितीय वर्ष की आंतरिक परीक्षा के प्रश्नपत्र में उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पिछले दिनों कालेज ने उन्हें बर्खास्त भी कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+