मैं जेल जाने तैयार हूं : मीरवाइज

जार्ज जोसेफ

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने रविवार को कहा कि वह जेल जाने को तैयार हैं।

ज्ञात हो कि श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़काने के लिए जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मीरवाइज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उमर फारूक श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के मीरवाइज (सदर मौलाना) भी हैं और हुर्रियत के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष हैं। उन्होंने श्रीनगर से आईएएनएस को फोन पर बताया, "मुझे गिरफ्तार होने का डर नहीं है। मैं गिरफ्तारी के लिए तैयार हूं। कश्मीर की जनता के लिए हम सभी जेल जाने को तैयार हैं।"

मीरवाइज ने कहा, "प्राथमिकियों का दर्ज होना और गिरफ्तारियां मेरे और कश्मीर के लोगों के लिए नई बात नहीं हैं। वास्तविकता तो यह है कि पिछले छह शुक्रवारों को लगातार मुझे मेरे घर में नजरबंद रखा गया और जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका गया।"

मीरवाइज ने कहा, "जब हजारों कश्मीरी मारे जा चुके हों, गिरफ्तार या प्रताड़ित किए जा चुके हों, तो ऐसे समय में मुझे गिरफ्तारी से नहीं डरना चाहिए। यहां तक कि पुलिस की गोलीबारी में 10 साल के बच्चे व किशोरों ने भी अपनी जान गंवाई है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा नई दिल्ली में शनिवार को दिए गए उस बयान की खिल्ली उड़ाई, जिसमें अब्दुल्ला ने मीरवाइज एवं अन्य पर रैली के दौरान हिंसा न होने के अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया था।

मीरवाइज ने कहा, "किसी थकी हारी सरकार द्वारा अपनी छवि को सुधारने का यह एक दयनीय तरीका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+