दिल्ली में डेंगू के 72 नए मामले
आधिकारिक आंकड़ों अनुसार दिल्ली में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और रोजना 70 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले पांच सालों से डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार पिछले साल डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और इससे तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि वर्ष 2008 में 1,312 मामले सामने आए थे और दो की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2007 में 548 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी जबकि 2006 में 3366 मामले सामने आए थे और 36 लोगों की मौत हुई थी।
दक्षिणी दिल्ली डेंगू से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है। इस इलाके में मच्छरजनित बीमारी के 287 मामले सामने आए हैं। मध्य दिल्ली और सिविल लाइन में इसके क्रमश: 240 और 235 मामले देखने को मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications