मिस्र में 100 टन डीजल नदी में बहा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सूत्रों ने बताया कि अस्वान के नजदीक एक बंदरगाह पर 244 टन डीजल से भरे नाव को किनारे लाते वक्त वह डूब गया।
सूत्रों के मुताबिक कम से कम 100 टन डीजल नील नदी में बह गया है। इसे देखते हुए सरकार ने उस इलाके के सभी जल संयंत्रों को बंद करने का आदेश दिया है।
सूत्रों का कहना है कि नदी में डीजल एक वर्ग किलोमीटर तक फैल चुका है। नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवा बल के सदस्य प्रदूषित हो चुके पानी को साफ करने के अभियान में जुटे हुए हैं। इस मामले में नाव के नाविक को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications