गिलार्ड को छोड़ना पड़ सकता है मेलबर्न का मकान
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने खबर दी है कि गिलार्ड ने कुछ बरस पहले अल्टोना में आवास खरीदा था जहां वह अपने साथी टिम मैथासॉन के साथ रहती थीं।
गिलार्ड ने एबीसी टेलीविजन को बताया कि यह कदम सुरक्षा और अन्य मसलों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
गिलार्ड ने कहा कि वह अल्टोना में अपने घर में रह रही थीं और उन्हें वहां बहुत अच्छा लगता था। गिलार्ड ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े कुछ लोग इस बारे में अलग राय रखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications