'ब्राह्मण हूं इसलिए गाय की रक्षा के बारे में मत समझाइए'
गौ हत्या पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी न देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्री भारद्वाज की लगातार आलोचना कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, "मैं ब्राह्मण हूं। गाय की रक्षा के बारे में मुझे किसी से कोई सीख लेने की जरूरत नहीं है।"
मंत्रियों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा, "मंत्री बहुत बयानबाजी कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अनुशासन है। मुझे यह सब पसंद नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मैं कोई बाहरी नहीं हूं। मैं इस सरकार का मुखिया हूं। सरकार के क्रियाकलापों पर नजर रखना मेरी संवैधानिक जिम्मेदारी है।"
भारद्वाज ने कहा, "यदि विधेयक को लेकर कोई समस्या नहीं होगी तो मैं इसे अपनी मंजूरी दे दूंगा और अगर समस्या होगी तो राष्ट्रपति के पास भेज दूंगा। संवैधानिक मामलों में जल्दबाजी नहीं होती।"
इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे 590 कैदियों को अच्छे व्यवहार के लिए छोड़े जाने की राज्य सरकार की सिफारिश को राज्यपाल द्वारा नकारे जाने पर भी सरकार के मंत्री भारद्वाज की आलोचना कर रहे हैं।
इस बारे में भारद्वाज ने कहा, "क्या आप चाहते हैं कि अदालत राज्यपाल की निंदा करे।"
राज्यपाल ने अदालत के पूर्व के फैसलों का हवाला देते हुए सरकार की सिफारिश को नामंजूर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications