गडकरी का आशीर्वाद प्राप्त करने नागपुर गए मुंडा
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव हेमंत सोरेन और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो भी मुंडा के साथ विशेष चार्टर विमान से नागपुर के लिए रवाना हुए। दोनों को मुंडा मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
ज्ञात हो कि गडकरी शनिवार को मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। वह अपने घर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त थे।
गडकरी ने पत्र के माध्यम से मुंडा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी। मुंडा राज्य के आठवें मुख्यमंत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications