हिंसा भड़काने की कोशिश में हैं हिंदूवादी संगठन : दिग्विजय

जबलपुर में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदूवादी संगठनों में हताशा बढ़ गई है क्योंकि उनकी नीति को जनता जान गई है, इसीलिए वे अफवाहों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अभी हाल में रतलाम और राजगढ़ की साम्प्रदायिक हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। रतलाम में तो प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता के इशारे पर निर्दोषों को फंसाया गया है।

दिग्विजय सिंह ने प्रदेशवासियों से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आने वाले फैसले पर शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि वे किसी अफवाह में न पडें़ ताकि हिंदूवादी संगठनों की साजिश विफल हो सके।

दिग्विजय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आरोप को सही ठहराते हुए सवाल किया कि क्या वजह है कि जिन इलाकों में नक्सली मतदान के बहिष्कार की घोषणा करते हैं वहां भाजपा के पक्ष में भारी मतदान होता है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा सांसद के घर पर हमला और राजनांदगांव में भाजपा नेता की हत्या को भी उन्होंने नक्सलियों से सांठगांठ का नतीजा करार दिया और कहा कि चुनाव के समय जितनी धनराशि देने का सौदा हुआ था उतनी नहीं दी गई तो नक्सलियों ने हमला बोल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+