ग्रीक प्रधानमंत्री पर उछाला गया जूता
एथेंस, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी समारोह में हिस्सा ले रहे ग्रीक के प्रधानमंत्री जार्ज पापेन्ड्रयू पर शनिवार को एक व्यक्ति ने सरकार की कठोर नीतियों के विरोध स्वरूप जूता उछाला।
जूता हालांकि प्रधानमंत्री को नहीं लगा लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने जूता उछालने वाले व्यक्ति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 49 वर्षीय जूता उछालने वाले व्यक्ति ने संवाददाताओं से कहा कि उसने सरकार की मौद्रिक नीतियों और श्रम सुधारों के विरोध में जूता उछाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications