मप्र में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 40 लोगों की मौत
राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से जहां निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं वहीं नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य में कई हादसे हुए। देवास जिले में खातेगांव थाना क्षेत्र में बागदी नदी को पार करते वक्त यात्री बस के नदी में गिर जाने से जहां 23 लोगों की जान गई वहीं दूसरी तरफ खरगैान में खंडवा-बडोदरा मार्ग पर एक वाहन के नदी में बह जाने से दो लागों की मौत हो गई।
बड़वानी में एक मकान गिरने से दंपत्ति की मौत हो गई जबकि इंदौर में दो बिजलीकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। महू व उज्जैन में भी बारिश के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बैतूल की राजदोह नदी में नाव पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं तवा नदी में कार के बह जाने से एक व्यक्ति को जान गंवाना पड़ी। इसी तरह विदिशा में दो और हरदा में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक औसत से लगभग 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिनमें 21 जिले ऐसे हैं जहां सिर्फ 75 फीसदी ही बारिश हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications