पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 4 आतंकवादी ढेर
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में रविवार तड़के दत्ता खेल इलाके के एक गांव में ड्रोन से दो मिसाइलें दागी गईं।
पेशावर में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन से दो मिसाइलें दागी गईं, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए।"
पिछले दो महीनों से उत्तरी वजीरिस्तान के इस कबायली इलाके में किए जा रहे अमेरिकी ड्रोन हमलों में वृद्धि हुई है, जबकि स्थानीय लोगों ने इन ड्रोन हमलों को रोकने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications