श्रीनगर में कर्फ्यू, मीरवाइज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

श्रीनगर, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में ईद की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर अन्य शहरों में प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू लगा दिया। अधिकारियों ने बताया कि हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुख के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शहर में मीरवाइज फारुख और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फंट्र (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादियों के जुलूस के बाद भड़की व्यापक हिंसा की वजह से कर्फ्यू लगाना जरूरी हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में मीरवाइज के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की गई है। यह पूछे जाने पर कि मीरवाइज फारुक की गिरफ्तारी होगी, उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

श्रीनगर में शनिवार को ईद की नमाज के बाद व्यापक हिंसा हुई। सैकड़ों युवकों ने आजादी के समर्थन में नारे लगाए तथा पुलिस और सरकारी इमारतों पर हमला किया।

हजरतबल में शनिवार सुबह नमाज के फौरन बाद हजारों लोगों ने मीरवाइज फारुख और मलिक की अगुवाई में शहर के लालचौक इलाके तक जुलूस निकाला और आगजनी की।

पुलिस और अर्धसुरक्षा बल जहां एक ओर भीड़ पर गोलीबारी करने से बचते रहे, वहीं भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। हजरतबल में ही पुलिस की बैरकों को आग लगा दी गई।

बाद में छोटे समूहों में बंटे लोगों ने राज्य बिजली बोर्ड विभाग और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालयों को आग लगा दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+