तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, दिल्ली में अलर्ट

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार शनिवार सुबह यमुना जलस्तर 206.66 मीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान 204.83 मीटर से करीब-करीब दो मीटर ऊपर है। शाम तक जलस्तर बढ़कर 206.85 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
गुरुवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था जिसकी वजह से यमुना पर बना लोहे का पुल बंद करना पड़ा और यातायात का मार्ग बदलना पड़ा। स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए करीब 100 राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) कर्मी तैनात किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया, "नदी के किनारे पर करीब 30 नौकाएं और 100 बूस्टर पंप्स लगाए गए हैं और गढ़ी मांडू, शास्त्री नगर, उस्मानपुर पुश्ता और जगतपुर से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।" वर्ष 1978 में आई बाढ़ के कारण 250,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। उस समय नदी का जलस्तर 207.48 मीटर को पार कर गया था।












Click it and Unblock the Notifications