पूर्वोत्तर में मनाई गई ईद
असम में लोगों ने मस्जिदों और अन्य सामुदायिक सभागारों में ईद की नमाज अदा की। राज्य में हालांकि सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।
एक कालेज छात्र इफ्तिखार आलम ने बताया, "ईद बहुत ही खास दिन है, इसलिए इस मौके पर बारिश लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाई।"
अन्य धर्मो से जुड़े लोगों ने भी मुस्लिमों के साथ ईद समारोह में भाग लिया और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने त्योहार के अवसर पर अपने बधाई संदेश में कहा, "ईद वैश्विक स्तर पर भाईचारा बढ़ाने में मददगार है। इस मौके पर सभी समुदायों के बीच एकता की भावना पैदा होती है।"
ईद-उल-फितर त्योहार पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं नागालैंड में भी मनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications