आव्रजन मामले में पचेको से पूछताछ
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक पचेको से पणजी के पास स्थित सीबीआई कार्यालय में लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की गई।
सीबीआई ने बुधवार को दर्ज एक शिकायत में पचेको और दो (प्रेडो एंटोनियो जोन्स और डेनियल रेमंड फर्नाडीज) अन्य को फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने के मामले में आरोपी बनाया था।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग की एक इकाई, ब्यूरो ऑफ डिप्लोमेटिक सिक्युरिटी ने भारत सरकार से कहा था कि मिक्की अमेरिका के बाहर संचालित होने वाले आम आव्रजन तथा आर्थिक धोखाधड़ी के एक रैकेट में शामिल हो सकते हैं। उसके बाद मिक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पचेको ने संवाददाताओं को बताया, "मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications