क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
हरतालिका तीज पर महिलाओं में सजने-संवरने की होड़
हरतालिका तीज पर्व शनिवार को है। इस पर्व पर विवाहिताएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं, वहीं बालिकाएं अच्छे वर की कामना के साथ इस पूजन में हिस्सा लेती हैं। मान्यता है कि पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए यह व्रत रखा था।
इस पर्व पर महिलाएं विशेष श्रंगार कर पूजा में हिस्सा लेती हैं। इसी वजह से बाजारों में साड़ी से लेकर चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और अन्य सामग्री की खरीददारी के लिए महिलाएं और बालिकाएं उमड़ रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में तो शुक्रवार से ही महिलाएं सजने-संवरने के लिए पहुंचने लगी हैं।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें