दिल्ली में ईद-उल-फितर शनिवार को
जामा मस्जिद के प्रवक्ता अमानुल्लाह ने बुखारी के हवाले से आईएएनएस से कहा, "चूंकि गुरुवार देर शाम तक चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए शुक्रवार को भी रोजा रखा जाएगा और ईद शनिवार को मनाई जाएगी।"
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईद की नमाज के लिए जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद के साथ ही कई अन्य मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई है।
इस तरह रमजान के दौरान एक महीने से चला आ रहा रोजा शनिवार को ईद उत्सव के साथ ही समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications