पश्चिम बंगाल में 2 तृणमूल समर्थकों की हत्या
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने हत्या के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले में कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव सिरोमोनी में बुधवार रात में तृणमूल के समर्थक जितेन सोरेन को उनके घर के सामने ही गोली मारकार हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जितेन के परिजनों का कहना है कि नकाबपोश और मोटरसाइकिल पर सवार समूह में कुछ लोग आए और उन्हें घर से बाहर खींचकर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी।"
कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "हत्या के तरीके से लगाता है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ है। जितेन के परिजनों ने स्थानीय माकपा समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।"
पश्चिमी मिदनापुर के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रणब बसु ने कहा, "जितेन की हत्या माकपा के गुंडों ने की है। हमने स्थानीय माकपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।"
एक दूसरी घटना में बांकुरा जिले के सिमलीपाल इलाके में बुधवार रात में तृणमूल कार्यकर्ता तारापाडा मसंतो की हत्या हो गई। खून से लथपथ मसंतो का शव गुरुवार सुबह बरामद की गई।
तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने हत्या के लिए माकपा कार्यकताओं को जिम्मेदार ठहराया है और तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रणब कुमार ने बताया, "तारापाड़ा के शरारती तत्वों ने हत्या कर दी है। इस मामले में छानबीन जारी है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications