अर्जुन मुंडा 11 सितम्बर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ (लीड-1)

केन्द्रीय मंत्रिमंडल से राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाने की मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल एम. ओ. एच. फारुक ने सरकार बनाने के लिए मुंडा को औपचारिक निमंत्रण दिया।

राज्यपाल की ओर से गुरुवार दोपहर मुंडा को भेजे एक पत्र में उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया गया है और शपथ लेने के एक सप्ताह के भीतर बहुमत साबित करने को कहा गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जमशेदपुर से सांसद 42 वर्षीय मुंडा 11 सितंबर को 11 बजे शपथ लेंगे। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन और 'आल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन' (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो के उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने की संभावना है।

इससे पहले मुंडा गुरुवार दोपहर करीब 12.40 बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ सोरेन और महतो भी थे।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुंडा ने संवाददाताओं से कहा, "राज्यपाल ने अनौपचारिक रूप से हमें बुलाया था और उन्होंने जानना चाहा कि हम कब शपथ ग्रहण करेंगे। हमने 11 सितम्बर को शपथ ग्रहण करने का सुझाव दिया है। हमें जब औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा, तो हम राजभवन को सूचित कर देंगे।"

मुंडा ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता सड़क, बिजली और पानी की स्थिति में सुधार लाना है।

उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समय में बागडोर अपने हाथ में ले रहा हूं जब प्रदेश में सूखे की स्थिति है। कानून एवं व्यवस्था का राज स्थापित करना प्राथमिकता है।

मुंडा ने मंगलवार को भाजपा के अलावा झामुमो और आजसू सहित कुल 45 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई केंद्रीय नेताओं के शिरकत करने की संभावना है। विश्वास मत हासिल कर लेने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+