अर्जेटीना में तेल शोधक इकाई में आग
ब्यूनस आयर्स, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दक्षिणी अटलांटिक तटीय इलाके में एक तेल शोधक कारखाने में आग लगने के बाद आठ कामगारों को सुरक्षित बचा लिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अर्जेटीना की नौसना ने बुधवार को बताया कि इस हादसे में एक कामगार मामूली रूप से झुलस गया।
रियो गैलेगोस शहर के एनिबल मारेल्ली ने कहा कि दक्षिणी अमेरिका और तिएरा डेल फ्यूगो के बीच बनी इस तेल इकाई से तेल के रिसाव होने के संकेत नहीं मिले हैं।
चिली की प्राकृतिक गैस कंपनी ईएनएपी की सहायक इकाई ईएनएपी सिपेत्रोल द्वारा इस ईकाई को संचालित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications