केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखण्ड पर 'उपयुक्त सिफारिश' भेजी
झारखण्ड के राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक ने मंगलवार रात को गृहमंत्रालय को रपट भेजकर राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अर्जुन मुण्डा द्वारा झारखण्ड मुक्ति मोचरे (झामुमो) के समर्थन से सरकार बनाने का दावा करने के बाद राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को यह सिफारिश भेजी थी।
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में गत दो जून से राष्ट्रपति शासन लागू है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications