बस हादसा : मरने वालों की संख्या 23 हुई, कई लापता (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक नेमावर से चापड़ा की ओर जा रही एक निजी बस बुधवार शाम बागदी नदी के पुल को पार करने की कोशिश में बह गई थी। इस हादसे में मारे गए लोगों में से 15 के शव बुधवार रात तक बरामद कर लिए गए थे और 26 लोगों को जिंदा बचा लिया गया था। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
बचाव अभियान में आठ और शवों को खोज निकाला गया है जबकि 14 लोगों को बचा लिया गया है।
उज्जैन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पवन जैन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "अब तक 23 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कई लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश का काम जारी है।"
गौरतलब है कि बुधवार को अमावस्या थी और बड़ी तादाद में श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान कर लौट रहे थे। मार्ग बंद होने के कारण बागदी नदी को पार करने वाली यह पहली बस थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications