हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रूड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनहर क्षेत्र के अंर्तगत रालिया में ट्रक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई तथा पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देहरादून अस्पताल स्थानान्तरित कर दिया गया है।
पुलिस प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि घटना दिन के 2 बजे की है जब ट्रक और टेम्पो की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें 7 लोंगो की जान चली गई एवं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।