बुंदेलखण्ड के लिए सलाहकार समिति गठित
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोन्टेक सिंह अहलूवालिया इस सलाहकार समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति के सदस्यों में बुन्देलखंड के सांसदों के अलावा अन्य कई लोगों को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं।
1. वी. नारायणस्वामी, राज्य मंत्री, योजना तथा संसदीय कार्य
2. प्रदीप कुमार जैन आदित्य, राज्य मंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय
3. बी.के चतुर्वेदी, सदस्य, योजना आयोग
4. डॉ. मिहिर शाह, सदस्य, योजना आयोग
5. प्रोफेसर धर्मजित सेन, सदस्य, योजना आयोग
6. सुधा पिल्लई, सदस्य सचिव, योजना आयोग
7. आर.के. सिंह सांसद, बांदा, उत्तर प्रदेश
8. विजय बहादुर सिंह, संसद सदस्य, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
9. घनश्याम अनुरागी, संसद सदस्य, जालौन, उत्तर प्रदेश
10. वीरेन्द्र कुमार, संसद सदस्य, टीकमगढ, उत्तर प्रदेश
11. अशोक अर्गल, संसद सदस्य, भिण्ड, मध्य प्रदेश
12. जीतेन्द्र सिंह बुन्देला, संसद सदस्य, खजुराहो, मध्य प्रदेश
13. शिवराज सिंह, संसद सदस्य , दमोह, मध्य प्रदेश
14. डॉ. जे.एस. सामरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय वर्षा जल सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण। सामरा, समति के सदस्य सचिव होंगे।
यह सलाहकार समिति बुन्देलखंड क्षेत्र की आवश्यकताओं पर सलाह देगी, बुन्देलखंड के विकास के बारे में सलाह देगी, क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज के बारे में सलाह देगी तथा बुन्देलखंड के विकास के लिए नई योजनाओं के बारे में सलाह देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications