भारी रॉकेट तरल कोर मंच का सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बयान में कहा है, "जीयोसिन्क्रोनस उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (जीएसएलवी एमके-3) के तरल कोर मंच का दूसरा स्थैतिक परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित प्रक्षेपण केंद्र में किया गया।"
इसरो ने कहा है, "200 सेकेंड की पूर्ण कालिक उड़ान के लिए यह सफल परीक्षण, प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम के इतिहास में एक मील का पत्थर है, क्योंकि प्रारंभिक आंकडों ने 500 स्वास्थ्य मानकों पर कोर मंच के सामान्य प्रदर्शन का संकेत किया है।"
इस परीक्षण से अंतरिक्ष एजेंसी, जीएसएलवी के उन्नत संस्करण विकसित करने में सक्षम हो जाएगी। इसके साथ ही चार टन वजन श्रेणी वाले तथा इससे अधिक वजन वाले भारी उपग्रहों की लांचिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से संभव हो सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications