उमर ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
इस बीच सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की गुरुवार को बैठक होगी और हिंसाग्रस्त राज्य के हालात की समीक्षा की जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री ने उमर अब्दुल्ला के साथ अकेले में कश्मीर घाटी के हालात पर चर्चा की।" दोनों नेताओं की यह बैठक सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। बैठक आधा घंटा तक चली। बाद में अब्दुल्ला ने मनमोहन सिंह द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शिरकत की।
अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री और उमर की आज की बैठक के बाद गुरुवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होगी और उसके बाद पूर्ण कैबिनेट की बैठक होगी।"
सूत्रों के अनुसार सीसीएस और कैबिनेट की बैठकों में एक शांति पैकेज को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि घाटी में 11 जून से जारी हिंसक प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 69 नागरिक मारे जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर किशोर और युवक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications