वन्य जीवों के 2 तस्कर गिरफ्तार
जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव के निकट मंगलवार रात पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) ने संयुक्त कार्रवाई के तहत मथुरा प्रसाद (30) व चंदे (30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों स्थानीय निवासी हैं।
सिरिसिया थाना प्रभारी आर.एस.त्रिपाठी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों तस्करों के कब्जे से दो हिरणों की खालें और नौ सीगें बरामद की गई हैं।
त्रिपाठी ने बताया कि दोनों लगभग पांच सालों से इस धंधे में लिप्त थे। दोनों उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी ग्राहकों को वन्य जीवों के अंग बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications