तमिलनाडु में बस व लॉरी में टक्कर, 10 जिंदा जले
यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब वेल्लोर से कुड्डालोर जा रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बस चावल की बोरियों से लदी एक लॉरी से टकरा गई। दुर्घटना चेन्नई से 190 किलोमीटर दूर तमिलनाडु के तिरुवनामलाई के निकट हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की डीजल टंकी फट गई, जिस कारण बस में आग की लपटें फैल गईं। बस में बैठे नौ लोग जिंदा जल गए, जबकि एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मरने वालों में दोनों चालक, परिचालक एवं छह यात्री शामिल हैं।
घायलों में से तीन को वेल्लोर स्थित सी.एम.सी. अस्पताल, दो को पुड्डचेरी के जिम्पर अस्पताल तथा 24 को तिरुवनामलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications