मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर कर तर्कसंगत हो: एसोचैम
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को सौंपे गए एक ज्ञापन में एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पीरामल ने कहा कि मीडिया और उद्योग क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर की दर को तर्कसंगत बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि जीएसटी में मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर लगने वाले कर की दर तय करने में इस क्षेत्र की कंपनियों के सामथ्र्य को ध्यान में रखा जाए।
पीरामल ने कहा कि इस उद्योग की कुछ सेवाओं पर वैट और सेवा कर दोनों आरोपित किए जाते हैं जिससे दोहरे कराधान की स्थिति पैदा होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications