प्राचार्य पर अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप
खुरई क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्ष डी.एस. सोलंकी के मुताबिक खुरई स्थित शासकीय महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्राचार्य पी.सी. जैन ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर अश्लील फिल्म दिखाई और उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
प्राध्यापिका का आरोप है कि उन्होंने पहले महाविद्यालय की यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वह पुलिस के पास पहुंचीं।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी ने बताया कि पीड़ित महिला ने उनसे शिकायत की है, जिस पर खुरई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications