विमानन क्षेत्र के लिए कर्ज सीमित करेगा बैंक ऑफ इंडिया
बैंक के कार्यकारी निदेशक एम. नरेंद्र ने यह जानकारी फिक्की की एक बैठक के दौरान पत्रकारों को दी।
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र को बैंकों द्वारा इस क्षेत्र को दिए गए कर्जो का पुनर्गठन करने की मंजूरी देने की बात कही थी।
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी कहा है कि वह नागरिक उड्डयन क्षेत्र को अधिकतम कर्ज की सीमा 3,000 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये के बीच रखेगा।
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का प्रदर्शन नकारात्मक रहा है लेकिन अब इस क्षेत्र की कंपनियों ने मुनाफा कमाना शुरू किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications