यूरोप पर देर-सबेर इस्लाम का वर्चस्व होगा !
इटली के पादरी, पियरो घेडो ने कहा है कि यूरोपीय लोगों में निम्न जन्म दर के कारण मुस्लिम प्रवासियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है, परिणामस्वरूप एक दिन यूरोप पर इस्लाम का वर्चस्व कायम हो जाएगा।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने मंगलवार को वेटिकन के 'विदेशी मिशन बिशप संस्थान' के फादर घेडो के हवाले से कहा है, "इस चुनौती को हर हाल में गंभीरता से लिया जाना चाहिए।"
घेडो ने कहा है, "जनसंख्या की दृष्टि से चूंकि हर कोई इस बात को जानता है कि गर्भपात और पारिवारिक अलगाव के कारण इटली की आबादी प्रति वर्ष 120,000 या 130,000 तक घट रही है, जबकि प्रति वर्ष इटली में आने वाले 200,000 वैध प्रवासियों में आधे से अधिक मुसलमान परिवार हैं जिनकी जनसंख्या वृद्धि दर बहुत अधिक है।"
घेडो ने कहा है, "समाचार पत्रों में और टेलीविजन कार्यक्रमों में इसके बारे में कभी बात नहीं की जाती। लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों तथा पहचान के क्षेत्र में, हर हाल में एक जवाब तो दिया जाना चाहिए।"
फादर घेडो ने ईसाइयों को अपने धर्म का पालन न करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि इसके कारण एक धार्मिक रिक्तता पैदा हुई है और वह रिक्तता इस्लाम धर्म द्वारा भरी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications