मध्य प्रदेश में भारी बारिश, 2 की मौत, 2 बहे
भारी बारिश के कारण बेतवा, तवा, नर्मदा और क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा गया है। इसी के चलते बैतूल का भोपाल एवं नागपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं उज्जैन में क्षिप्रा नदी का पानी छोटे पुल पर से तीन फुट ऊपर बह रहा है। इलाके के कई मंदिर भी डूब गए हैं। बुधवार को क्षिप्रा नदी का पुल पार करते समय एक व्यक्ति बह गया, जिसकी तलाश जारी है।
इंदौर की कई निचली बस्तियों मे पानी भर गया है। ग्वालटोली क्षेत्र में मंगलवार की रात बिजली के खंभे पर लगा उपकरण पानी में डूब गया, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे दुरुस्त करने आए बिजली विभाग के दो कर्मचारी उमाशंकर एवं गणेश ठाकुर की करंट लगने से मौत हो गई। इसी तरह इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में सातेर गांव का रपटा पार करते समय दिलीप नाम का व्यक्ति बह गया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications