शिशु को दूध में मूत्र मिलाकर पिलाने वाली को सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 24 साल की पुरवंती ने ग्रामीण परंपरा के चलते दूध में अपना मूत्र मिलाकर शिशु को पिला दिया। इंडोनेशिया में ऐसा माना जाता है कि स्वयं का मूत्र दूध में मिलाकर पिलाने से बच्चे अधिक आज्ञाकारी बनते हैं और देख रेख करने वाले के करीब आते हैं।
हांगकांग के ईस्टर्न कोर्ट ने मंगलवार को शिशु को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हानिकारक पेय पिलाने के आरोप में पुरवंती को एक महीने की जेल की सजा सुनायी।
पुरवंती को फरवरी में उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब उसके मालिक ने दूध में पीले रंग और अजीब गंध वाला पदार्थ देखा था। शिशु पहले ही 130 मिलीमीटर दूध पी चुका था।
नौकरानी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन उसके वकील का कहना है कि पुरवंती ने शिशु को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ऐसा नहीं किया था, बल्कि इंडोनेशिया के ग्रामीण इलाकों में यह एक सामान्य सी परंपरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications