कानूनी कार्रवाई करेंगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपी सुब्रमण्यिम
मंगलवार रात को अपने आवास से जारी बयान में सुब्रमण्यिम ने कहा, "चोरी के एक मामले से ध्यान हटाने के लिए नौकरानी ने मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की है। मेरा इरादा उन सभी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का है जो निराधार आरोपों को फैलाने के प्रयास में हैं।"
बॉलीवुड की पाश्र्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति के पति सुब्रमण्यिम ने दो सितम्बर को बेंगलुरू के संजयनगर थाने में अपनी नौकरानी पर नकदी और करीब छह लाख रुपये कीमत के सामान चुराने की शिकायत दर्ज कराई थी।
यह नौकरानी एक एजेंसी के माध्यम से काम पर रखी गई थी।
इसके बाद नौकरानी ने पांच सितम्बर को सुब्रमण्यिम के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और एक अखबार बेंगलुरू बीट से संपर्क किया। अखबार ने छह सितम्बर को उसके आरोपों को छापा।
पुलिस को दिए अपने बयान में सुब्रमण्यिम ने कहा कि नौकरानी की जीवनशैली में अचानक बदलाव आया है, इससे उन्हें उस पर शक हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications