शेयर बाजार में हल्की मजबूती, सेंसेक्स 22, निफ्टी 4 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत बढ़कर 18,666.71 अंक पर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 5,607.85 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,721.21 अंक का उच्च और 18,540.65 अंक का निचला स्तर छुआ वहीं निफ्टी ने 5,625.30 अंक के उच्च और 5,567.75 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 27.20 अंक (0.34 प्रतिशत) बढ़कर 7,996.42 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 59.43 अंक (0.59 प्रतिशत) बढ़कर 10,216.05 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर प्रौद्योगिकी (0.86 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.57 प्रतिशत), रियल्टी (0.46 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (0.38 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
वहीं पूंजीगत वस्तुएं (-0.45 प्रतिशत), एफएमसीजी (-0.43 प्रतिशत), बिजली (-0.27 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (-0.20 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
सेंसेक्स में एसीसी (2.98 प्रतिशत), भारती एयरटेल (2.59 प्रतिशत) और एसबीआई (2.07 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.74 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.61 प्रतिशत) और रिलायंस कम्युनिकेशन (0.98 प्रतिशत) भी अच्छी तेजी के साथ बंद हुए।
इसके अलावा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-1.77 प्रतिशत), आईटीसी (-1.21 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (-1.04 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। एचडीएफसी बैंक (-0.68 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (0.67 प्रतिशत) और एल एण्ड टी (-0.63 प्रतिशत) भी गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।
बीएसई पर 1,600 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 1,348 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 118 शेयरों के मूल्य में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications