छत्तीसगढ़ में 6 महिला नक्सली गिरफ्तार

कांकेर जिले में 29 अगस्त को हुए इस हमले के मामले में पुलिस को कई नक्सलियों की तलाश है। इन नक्सलियों को पुलिस ने कांकेर जिले के जंगल से गिरफ्तार किया।
कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने आईएएनएस से कहा, "हम इन नक्सलियों पर पिछले कई दिनों से नजर रख रहे थे और अंतत: आज हमने इन्हें पकड़ लिया। इन सात नक्सलियों में से छह महिलाएं हैं। ये कांकेर जिले के भुस्की गांव में 29 अगस्त को संयुक्त सुरक्षा दस्ते पर घात लगाकर किए गए हमले में शामिल थीं। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे।"
रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के भुस्की गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जिला पुलिस बल (डीएफ) और विशेष पुलिस अधिकारियों के एक दस्ते पर करीब 100 नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications